29.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नेवरी नदी में अवैध रेत खनन पर फिर उठे सवाल, विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमले का आरोप


बादलपार- नेवरी नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया सक्रिय हैं और अवैध उत्खनन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों कथित रेत कारोबारी हर्ष पाल का एक ट्रैक्टर कुछ लोगों द्वारा पकड़ा गया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में रेत परिवहन को लेकर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला शांत कर दिया गया। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
बताया जा रहा है कि हर्ष पाल को संदेह था कि ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना देवी पाल द्वारा दी गई थी। इसी संदेह के चलते अगले दिन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूत्रों के मुताबिक देवी पाल जब अपने काम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोककर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमले में चाकू का वार उनके पेट के निचले हिस्से जाग में लगा। घायल ने किसी तरह संघर्ष कर अपनी जान बचाई और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बादलपार चौकी प्रभारी द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
इधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेवरी नदी में दिनदहाड़े अवैध रेत खनन और परिवहन जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है, जिससे शासन को राजस्व की हानि के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नेवरी नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा विवाद और हिंसा की घटनाओं में शामिल लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाए।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading