33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुलना स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन


योग संगम” पोर्टल पर संस्थाओं का पंजीयन अनिवार्य, सुबह 6 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास
अधिक से अधिक लोगों से योग के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को बालाघाट जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 16 जून को कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल एवं स्वयं सेवी संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, जिला आयुष अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पंद्रे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी, श्री तपेश असाटी, आयुष विभाग के चिकित्सक, अशासकीय शालाओं के प्राचार्य, खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुलना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री मीना ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सामूहिक योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि योग एक ऐसी विद्या है जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। यह केवल एक दिन करने की विधा नहीं है, बल्कि इसे प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहता है।

            बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर ने कहा कि योग करने से हम सभी निरोग रहते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे 21 जून को होने वाले विश्वस्तरीय कार्यक्रम में अपने-अपने स्तर पर लोगों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि यह आयोजन सफल हो सके। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र उइके ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन एवं प्रतिभागियों के आंकड़ों के संकलन के लिए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “योग संगम” पोर्टल प्रारंभ किया गया है। जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, शासकीय कार्यालय, बैंक, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) तथा निजी संस्थानों को 21 जून के पूर्व अपनी संस्था का पंजीयन योग संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर अनिवार्य रूप से कराना होगा। उन्होंने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संबंधित संस्थाओं को अपनी जानकारी आयुष विभाग बालाघाट के व्हाट्सएप नंबर 9926378331 पर भी साझा करनी होगी, जिससे जिले की सहभागिता का समुचित रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

बैठक में तय किया गया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जून को प्रातः 6 बजे मुलना स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में योग प्रेमी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। साथ ही जिन संस्थाओं या व्यक्तियों के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है, उनसे अपने स्तर पर योग सत्र आयोजित करने की अपील की गई है।

आयुष विभाग ने बताया कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आयोजित योग गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे जिले की सहभागिता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सके। बैठक में उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। 21 जून के अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इसका व्यापक स्तर पर उपलब्ध सभी माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता बताई गई।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading