37.2 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बुधवारी फायरिंग कांड का खुलासा: 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बाहर से बुलाए गए शूटर, 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार


सिवनी- शहर के बुधवारी क्षेत्र में विगत दिनों हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा और लाभ हासिल करने की साजिश के तहत भोपाल से शूटर बुलाकर फायरिंग कराई गई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने इस अंधे हमले की गुत्थी सुलझाई।
घर के बाहर सोते थे फरियादी, उसी स्थान पर किया गया फायर
पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को सुनारी मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र चौरसिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11-12 जून की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर गोली चलाई। मौके पर पुलिस को सड़क पर बुलेट का खाली खोखा मिला तथा शटर पर गोली का निशान पाया गया। गोली शटर को चीरते हुए दुकान के अंदर से घर में प्रवेश कर गई थी।
जांच में पता चला कि जिस स्थान पर गोली लगी, वहीं फरियादी प्रतिदिन सोते थे। इससे स्पष्ट हुआ कि हमला उनकी हत्या की नीयत से किया गया था। संयोगवश घटना वाली रात वे उस स्थान पर नहीं सोए, जिससे उनकी जान बच गई
3 करोड़ की प्रॉपर्टी बनी साजिश की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि छिंदवाड़ा चौक स्थित लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की एक विवादित संपत्ति को लेकर फरियादी का अपने परिजनों से न्यायालय में विवाद चल रहा है। फरियादी ने इस विवाद से छुटकारा पाने के लिए उक्त संपत्ति बेचने का एग्रीमेंट किया था।
इसी बीच आरोपी अमन चौहान और गौरव दीक्षित भी संपत्ति के सौदे से लाभ लेना चाहते थे, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने यह योजना बनाई कि यदि फरियादी पर जानलेवा हमला कराया जाए तो संदेह पहले से विवाद में चल रहे लोगों पर जाएगा और उन्हें संपत्ति पर कब्जे का रास्ता मिल जाएगा।
भोपाल से बुलाए गए शूटर

साजिश को अंजाम देने के लिए गौरव दीक्षित और अमन चौहान ने भोपाल से दो शूटरों निखिल वाथम और गोलू अहिरवार को बुलाया। मुख्य शूटर निखिल वाथम ने देशी पिस्टल से फरियादी के घर पर फायर किया, जबकि गोलू अहिरवार बाइक चलाकर उसे घटनास्थल तक लेकर गया। घटना में प्रयुक्त बाइक की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर अमन चौहान ने कराई थी।
50 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर पहुंची पुलिस आरोपियों तक
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने लगातार जांच करते हुए लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान सबसे पहले अमन चौहान को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
निखिल वाथम (25) निवासी निशांतपुरा, भोपाल – मुख्य शूटर
गोलू अहिरवार (25) निवासी गैस राहत कॉलोनी, निशांतपुरा, भोपाल
अमन चौहान (28) निवासी भैरोगंज, सिवनी
पुलिस के अनुसार निखिल वाथम एवं गोलू अहिरवार के विरुद्ध भोपाल में पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
*मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार*

अन्य ख़बरें

एकनाथ शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ को दिया अंजाम, शिवसेना में शामिल हुए यूबीटी के 6 बागी सांसद

Newsdesk

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading