35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

जल प्लावन से मुक्ति के लिए दिन-रात काम कर रहा स्वास्थ्य अमला

वर्षा पूर्व जल प्लावन की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने की पूरी तैयारी*
आधुनिक मशीनरी और मानव संसाधनों के साथ बड़े नालों और छोटी नालियों की हो रही है सघन सफाई*
निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाकर जवाबदेही तय की*
जबलपुर। वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह अलर्ट है। नागरिकों को जल प्लावन की समस्या से स्थाई राहत दिलाने के लिए निगम द्वारा युद्ध स्तर पर वर्षा पूर्व तैयारियां की जा रही हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में नगर निगम का पूरा स्वास्थ्य अमला दिन-रात एक कर शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई में जुटा हुआ है। आधुनिक मशीनरी संसाधनों का भरपूर उपयोग किया जा रहा है, पर्याप्त संख्या में मानव संसाधनों को भी तैनात किया गया है, ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा न आए।
*सुचारू व्यवस्था के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती*
जल प्लावन नियंत्रण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए निगमायुक्त ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने पूरी व्यवस्था पर पैनी और प्रभावी निगरानी रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की अलग से विशेष ड्यूटी लगाई है। यह टीमें मुख्य हॉटस्पॉट्स और संवेदनशील इलाकों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि बारिश के दौरान कहीं भी पानी जमा होने की नौबत न आए।
*नागरिकों को मिलेगी राहत*
जलभराव की समस्याओं को चिन्हित कर उनका समय से पहले समाधान किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालियों में प्लास्टिक या कचरा न फेंकें, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

अन्य ख़बरें

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

पमरे जीएम ने सतना-रीवा रेलखंड, निर्माणाधीन सीधी रेलवे स्टेशन एवं सोन ब्रिज का किया निरीक्षण

Newsdesk

इंजीनियर-डॉक्टर बनकर देश का नाम रोशन करें : राज्यपाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading