मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर महा विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के नेतृत्व में सामूहिक योग शिविर का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ , कार्यक्रम का शुभारंभ महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ द्विवेदी जी द्वारा मां वीणा वादिनि की प्रतिम के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। योग अभ्यास के पूर्व में सम्माननीय प्राचार्य जी द्वारा योग के लाभ एवं हमारे जीवन में योग को सम्मिलित करने के विविध कारण पर प्रकाश डाला गया ,अपने व्याख्यान के उपरांत डॉ द्विवेदी जी द्वारा योग इंस्ट्रक्टर के दायित्वों का भी निर्वहन करते हुए सुखासन , अनुलोम विलोम, कपाल भारती आदि प्राणायाम के अतिरिन्त सूर्य नमस्कार की विविध मुद्राओं को सामूहिक योगाभ्यास के रूप में कराया गया ,पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी अधिकारी, डॉ यदुवीर मिश्रा,डॉ दिलीप शुक्ला, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुनौवर अली,श्री जसीम अहमद, श्री जितेंद्र साकेत डॉ विवेक पाठक ,श्री मति ऊषा सिंह मार्को श्री विपिन गुप्ता श्री श्रवण मिश्रा, श्री प्रेम शंकर माली, वज्र क्रिकेट अकादमी के सभी खिलाड़ी एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जो द्वारा सभी को योग दिवस की बधाई प्रेषित की गई।


