32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने संगठन पदाधिकारियों से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल रविवार को संभागीय भाजपा कार्यालय में देखने को मिली। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला संगठन से लेकर 18 मंडलों के पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।

इस विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर द्वारा तैयार की गई थी। वरिष्ठ संगठन नेतृत्व की सहमति के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब सवा घंटे तक केवल संगठन पदाधिकारियों के बीच समय व्यतीत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया, उनके हालचाल जाने तथा उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए।

राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उन्हें शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद का अवसर कम ही मिल पाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह सहज और आत्मीय मुलाकात कार्यकर्ताओं के लिए यादगार क्षण साबित हुई। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को बिना किसी औपचारिकता और भीड़भाड़ के मुख्यमंत्री के साथ समय बिताने का अवसर मिला, जिससे उनमें संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई।

नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य संगठन के विचारों और संदेशों को अंतिम पायदान तक पहुंचाने वाले पदाधिकारियों को सम्मान देना तथा उन्हें आगामी कार्यों के लिए प्रेरित करना था। उनका मानना है कि जब कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का सान्निध्य और सम्मान मिलता है तो वे अधिक उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब मुख्यमंत्री का इतना लंबा समय विशेष रूप से संगठन के पदाधिकारियों के लिए आरक्षित रहा। इस पहल ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता को भी मजबूती प्रदान की है।

23 जून से 6 जुलाई तक होंगे विशेष कार्यक्रम

भाजपा संगठन द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया गया है। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में विविध आयोजन किए जाएंगे। साथ ही आपातकाल की याद में ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया एवं आईटी प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन के पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।मिला, जिससे उनमें संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई।

नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य संगठन के विचारों और संदेशों को अंतिम पायदान तक पहुंचाने वाले पदाधिकारियों को सम्मान देना तथा उन्हें आगामी कार्यों के लिए प्रेरित करना था। उनका मानना है कि जब कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का सान्निध्य और सम्मान मिलता है तो वे अधिक उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब मुख्यमंत्री का इतना लंबा समय विशेष रूप से संगठन के पदाधिकारियों के लिए आरक्षित रहा। इस पहल ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता को भी मजबूती प्रदान की है।

23 जून से 6 जुलाई तक होंगे विशेष कार्यक्रम

भाजपा संगठन द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया गया है। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में विविध आयोजन किए जाएंगे। साथ ही आपातकाल की याद में ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया एवं आईटी प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन के पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

अन्य ख़बरें

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

Newsdesk

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

Newsdesk

कर्नाटक: कैंसर से जूझ रही बुजुर्ग महिला ने सैनिकों को दान कर दी जिंदगी की पूरी बचत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading