27.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

जबलपुर में जल्द दस्तक देगा मानसून,
तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट

जबलपुर। मध्य प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार भले ही फिलहाल धीमी पड़ी हो, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि जबलपुर, भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार पिछले 24 घंटे में मानसून की स्थिति स्थिर रही और यह फिलहाल इंदौर, छिंदवाड़ा व बालाघाट क्षेत्र में रुका हुआ है। अगले दो दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार धार, पचमढ़ी, खंडवा और इंदौर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नौगांव, खजुराहो और ग्वालियर में अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
27 जून की सुबह तक जारी पूर्वानुमान में जबलपुर सहित भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सागर, दमोह और अन्य कई जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं सीहोर और आगर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

आज से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जानें किस तिथि पर किसका श्राद्ध

Newsdesk

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत

Newsdesk

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading