29.3 C
Jabalpur
June 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साइबर ठगी का खुलासा, 10 एटीएम कार्ड सहित आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। बेलबाग थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 अलग-अलग व्यक्तियों के एटीएम कार्ड और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बेलबाग तिराहा पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से कई एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सौरभ कुमार रजक के रूप में हुई। उसने बताया कि मांडवा बस्ती निवासी रोहित और व्हाट्सएप पर ‘नितिन 3333’ नाम से सक्रिय व्यक्ति उसके संपर्क में थे।
जांच में खुलासा हुआ कि रोहित प्रतिदिन सौरभ को पांच से दस एटीएम कार्ड देता था और अलग-अलग एटीएम मशीनों से रकम जमा कराने या निकालने के निर्देश देता था। पुलिस ने जब आरोपी के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट खंगाली तो उसमें बड़ी संख्या में लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खातों की जानकारी और अन्य गोपनीय दस्तावेज मिले।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि सौरभ के नाम पर संचालित पांच बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। इनमें से एक बैंक ऑफ इंडिया खाते के संबंध में उत्तर प्रदेश से शिकायत दर्ज है, जबकि अन्य खातों से जुड़े मामलों की जांच गुजरात और राजस्थान के साइबर थानों में भी चल रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग साइबर अपराधों में करता था। मामले में सौरभ रजक, रोहित और ‘नितिन 3333’ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के तार देश के अन्य राज्यों में सक्रिय साइबर अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

झूठे गैंगरेप केस में फंसाकर 3 लाख की उगाही की साजिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

हजारों बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’ . राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Newsdesk

बारिश नहीं हुई तो शहर में एक समय होगी पानी की सप्लाई , बरगी बांध का जलस्तर न्यूनतम स्तर के करीब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading