27.6 C
Jabalpur
June 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अंकित’ निकला नेक अली खान, शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण

जबलपुर। शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से उससे दोस्ती की, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया, जबरन धर्म परिवर्तन कराया और बाद में 5 लाख रुपये में बेच दिया। मामले को लेकर रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने घमापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2022 में फेसबुक पर उसकी पहचान खुद को ‘अंकित’ बताने वाले युवक से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम नेक अली खान है और उसने फर्जी हिंदू नाम से सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई थी।युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद जून 2023 में उसे मुंबई के कल्याण ले जाया गया, जहां एक मौलवी की मौजूदगी में जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया।पीड़िता का कहना है कि इसके बाद नेक अली खान और उसके पिता शौकत खान ने मिलकर उसे अमरनाथ होटल में 5 लाख रुपये में बेच दिया, जहां उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जाता रहा। युवती का दावा है कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर 23 जून 2026 को जबलपुर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।मामला सामने आने के बाद विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी पीड़िता के साथ घमापुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।घमापुर पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

संतोष वर्मा के खिलाफ जनहित याचिका खारिज हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Newsdesk

पश्चिम बंगाल विधानसभा में दो महत्वपूर्ण ओबीसी आरक्षण विधेयक पारित, टीएमसी काल की ओबीसी सूची रद्द

Newsdesk

कोलकाता के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल 70 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading