30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

झूठे गैंगरेप केस में फंसाकर 3 लाख की उगाही की साजिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

कसडोल, 28 जून । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कसडोल पुलिस ने सरपंच और बीडीसी सदस्य को सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर तीन लाख रुपये की उगाही करने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक महिंद्रा थार वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, 24 जून को एक युवती ने थाना कसडोल में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम के सरपंच और बीडीसी सदस्य ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विस्तृत जांच शुरू की।
जांच के दौरान कथित पीडि़ता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसने बताया कि उसकी सहेली पूनम तथा भागवत थवाईत सहित अन्य लोगों ने सरपंच और बीडीसी को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की अवैध वसूली करने की योजना बनाई थी। इसी साजिश के तहत उससे झूठी शिकायत करवाई गई थी।पुलिस ने जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अपराध क्रमांक 260/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक, विजय शंकर और पूनम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार (सीजी 04 पीवी 9211) और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया कि झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading