July 3, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तारीख घोषित, 20 जुलाई को मतदान, 21 जुलाई से होगी मतगणना

जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के सत्र 2026-2028 के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत शुक्रवार, 3 जुलाई से मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ हो गई है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथियों में नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान की सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए 6 जुलाई से 8 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
9 जुलाई को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा वैध प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 10 एवं 11 जुलाई को इच्छुक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा 13 जुलाई को अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के अगले दिन 21 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
निर्वाचन कार्यक्रम
3 जुलाई: निर्वाचन की घोषणा एवं मतदाता सूची का प्रकाशन
6 से 8 जुलाई: नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा
9 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची
10 से 11 जुलाई: नाम वापसी
13 जुलाई: अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन
20 जुलाई: मतदान (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
21 जुलाई: मतगणना (सुबह 10:30 बजे से)

अन्य ख़बरें

जबलपुर को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का साझा संकल्प, ‘‘सेफ सिटी’’ परियोजना की प्रथम वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

Newsdesk

कठौंदा में नर्सरी बनाने की प्रगति का निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति पर, दो माह में नर्सरी पूर्ण रूप से तैयार करने दिये निर्देश

Newsdesk

जबलपुर को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का साझा संकल्प, ‘‘सेफ सिटी’’ परियोजना की प्रथम वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading