September 17, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

कठौंदा में नर्सरी बनाने की प्रगति का निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति पर, दो माह में नर्सरी पूर्ण रूप से तैयार करने दिये निर्देश

जबलपुर। नगर निगम को आत्मनिर्भर और शहर को और अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कठौंदा स्थित नगर निगम की नर्सरी और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ चल रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा कठौंदा में स्वयं की एक भव्य और आधुनिक नर्सरी विकसित की जा रही है, जिसे दो माह में पूर्ण करने के निर्देश निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये। अब नागरिकों को अपने घरों, बगीचों और सोसायटियों को हरा-भरा बनाने के लिए महंगे दामों पर पौधे नहीं खरीदने होंगे, बल्कि नगर निगम की इस नर्सरी से बेहद ’किफायती और सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले पौधे’ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियाॅं तेज गति से शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्सरी में फलदार, छायादार, औषधीय और आकर्षक इनडोर-आउटडोर पौधों की अधिकतम किस्में तैयार की जाएं। नर्सरी के विकास कार्य और नागरिकों के लिए पौधों की उपलब्धता की प्रक्रिया को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए। नगर निगम की इस अपनी नर्सरी से जहाँ एक ओर शहर में हरियाली बढ़ेगी, निगम को बाहर से पौधे नहीं खरीदना पड़ेगा, वहीं नागरिकों को बहुत शीघ्र ही कम दामों पर अच्छे पौधे मिल सकेंगे।
निगमायुक्त ने नर्सरी के साथ-साथ कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया और प्लांट की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इस अवसर पर अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading