27.4 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेफ क्लिक 2.0‘‘ मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेश व्यापी अभियान के अंतर्गत जबलपुर पुलिस द्वारा आयोजित की ‘रन फॉर साइबर सेफ्टी‘ मैराथन, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिलाया संकल्प

  पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित ‘‘सेफ क्लिक 2.0‘‘ अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस द्वारा आज दिनंाक 08-07-26 को पुलिस परेड ग्राउंड में ‘रन फॉर साइबर सेफ्टी‘ (Cyber Marathon)  जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुई।
        मैराथन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्री अंजुल अयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, रक्षित निरीक्षक श्री जे.पी. आर्य, समस्त थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी / कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्कूल छात्र छात्राऐं एवं पुलिस लाईन आवास के युवा उपस्थित रहे।
       कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों को सायबर सुरक्षा शपथ दिलाकर किया उन्होंने सभी से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने, व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
   इसके पश्चात  सायबर मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में खिलाड़ी, एथलीट, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए,  मैराथन पुलिस परेड ग्राउण्उ से प्रारम्भ होकर, अम्बेडकर चौक होते हुये हाईकोर्ट चौक, घंटाघर, तैयब अली चौक, होते हुये पर्यटन तिराहा से हाईकोर्ट चौक, अम्बेडकर चौक होते हुये पुलिस परेड ग्राउण्ड में समाप्त हुई।
     मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 से 700 नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही, कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिस प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक फिटनेस आवश्यक है, उसी प्रकार डिजिटल युग में सुरक्षित जीवन के लिए सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।
     पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने बताया कि ‘‘सेफ क्लिक 2.0‘‘ अभियान के अंतर्गत जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। पुलिस अधिकारी एवं थाना स्टाफ प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूलों, महाविद्यालयों, बाजारों, बस स्टैंडों, प्रमुख चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट एवं निवेश संबंधी धोखाधड़ी, केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी मोबाइल एप एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
      जबलपुर पुलिस द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध संदेश, लिंक, एपीके फाइल अथवा अधिक लाभ का लालच देने वाले निवेश एवं शेयर मार्केट संबंधी विज्ञापनों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा वेबसाइटwww.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर तत्काल सहायता प्राप्त करें।

अन्य ख़बरें

बड़ा फुहारा हादसा, जर्जर नहीं था मकान, पड़ोसी के मकान तोड़ने से गिरा हिस्सा, नगर निगम ने तेज किया सुरक्षा अभियान

Newsdesk

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अजय राय- निर्माण का श्रेय लिया तो जवाबदेही भी स्वीकार करें

Newsdesk

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि पट्टों को स्टांप शुल्क से छूट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading