28.5 C
Jabalpur
July 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस अधीक्षक ने लगाए पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सितारे


कटनी। जिले में पदस्थ सुबेदार  अंजू लकड़ा, सुबेदार  संजीव रावत, सूबेदार  उमेश दुबे, स्टेनो  रमेश विश्वकर्मा, उनि. (फिंगरप्रिंट)  अखिलेश प्यासी, प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर)  लवकुश पटेल के कंधो से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा  के द्वारा पदोन्नति की बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये सितारे लगाए।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  रत्नेश मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर विशेष रूप से बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों ने अपनी पदस्थापना अवधि में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा अपने-अपने क्षेत्र में सदैव जिम्मेदारी एवं दक्षता के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी अधिकारी अपनी कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

इस अवसर पर  अति. पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

दूषित पेयजल की बोतल भेंट कर हिन्दू-मुस्लिम एकता मंच ने सौंपा ज्ञापन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

Newsdesk

गुप्त नवरात्रि प्रारंभ: देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान शुरू, नौ दिनों तक चलेगी आराधना

Newsdesk

सिविक सेंटर की व्यापारिक समस्याओं को लेकर महाकोशल चेंबर ने जेडीए अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading