July 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिहोरा बैंक डकैती का पांचवां मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 750 ग्राम लूटा गया सोना बरामद

जबलपुर। सिहोरा स्थित ईसाफ बैंक में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच जबलपुर और खितौला पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के पांचवें मुख्य आरोपी सुनील पासवान को बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित बनाही गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बैंक डकैती के दौरान बदमाश करीब 750 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील पासवान ने लूटा गया सोना अपने परिचित चंचल पासवान को बेच दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चंचल पासवान के कब्जे से 750 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिहोरा न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अब रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा लूट का कोई अन्य सामान या आभूषण अभी बरामद होना बाकी है या नहीं।

इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, अशोक मिश्रा, नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पांडे, मोहन सिंह, अखिलेश पांडे, हितेंद्र रावत, आरक्षक शिव बघेल और आरक्षक गोविंद राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक डकैती जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि इस मामले से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि जांच को और आगे बढ़ाया जा सके।

अन्य ख़बरें

शराब दुकान के पास से पकड़ा गया शातिर बदमाश ‘मोनू’, आयुष सोनकर से खरीदी थी देशी पिस्टल

Newsdesk

रांझी में 45 करोड़ की लागत से बनने वाले सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Newsdesk

ओवरनाइट एक्सप्रेस में चूहे का हमला: ड्यूटी के दौरान टेक्नीशियन की उंगली काटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading