July 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूल के 100 मीटर दायरे में बिक रहा था गुटखा-सिगरेट, बेलबाग पुलिस की कार्रवाई, ₹11 हजार का सामान जब्त

जबलपुर। नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बेलबाग थाना पुलिस ने स्कूल के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 11 हजार रुपये मूल्य की सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और पान मसाला जब्त किया है।
थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि शासकीय छोटी मॉडल हाई स्कूल (तांत्रिक स्कूल), बाई के बगीचा, बेलबाग के 100 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में एक लोहे के टपरे से तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टपरे में संचालित दुकान से दिनेश सोनकर (55 वर्ष), निवासी खटीक मोहल्ला, घमापुर चौक को सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और पान मसाला बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दुकान से विभिन्न ब्रांड की 81 पैकेट सिगरेट, 19 पैकेट राजश्री गुटखा और 5 पैकेट कलकत्ता बीड़ी बरामद हुई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 हजार रुपये आंकी गई।
पुलिस ने सभी तंबाकू उत्पादों को जब्त कर विधिवत सील किया और आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 की धारा 6/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखा जा सके।

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, बलिया और बदायूं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद 7 अपराधी गिरफ्तार

Newsdesk

सांसद ने नवीन एम्बुलेंस को  हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Newsdesk

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading