July 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कस्तूरबा गांधी छात्रावास चोरभट्टी में चला नशा मुक्ति भारत अभियान, 105 छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

जैतहरी, अनूपपुर। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार, 19 जुलाई 2026 को विकासखंड जैतहरी के कस्तूरबा गांधी छात्रावास, चोरभट्टी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। जिला स्तर पर कार्यक्रम का संचालन कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी तथा उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग कृष्ण कुमार सोनी के संरक्षण में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी जैतहरी गोकुलानंद पांडे का स्वागत छात्रावास की वार्डन श्रीमती लीलावती राठौर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जैतहरी, स्टेट रेफरी, नेशनल वॉलीबॉल ट्रेनर एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल तथा आरक्षक मनीष सिंह तोमर का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुई। थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त होंगे।
इसके पश्चात छात्राओं ने पोस्टर एवं बैनर के साथ जागरूकता रैली निकाली तथा “काम का न काज का, नशा है दुश्मन जान का”, “नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो”, “हमने मन में ठाना है, नशामुक्त भारत बनाना है”, “हम सबका एक ही सपना, नशामुक्त हो भारत अपना” जैसे नारों से वातावरण को जागरूकता के संदेश से गुंजायमान कर दिया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर भी नशामुक्ति का संदेश दिया।
वार्डन श्रीमती लीलावती राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रावास में आयोजित यह अभियान छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे, ब्लॉक समन्वयक दिनेश कुमार सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक विजयानंद पांडे, आरक्षक मनीष सिंह तोमर, आरक्षक रामेश्वर शर्मा, थाना जैतहरी के समस्त स्टाफ, वार्डन लीलावती राठौर, मोतीलाल राठौर, छात्रावास के स्टाफ एवं छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन एवं नशामुक्ति के प्रेरक नारों का नेतृत्व दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वार्डन श्रीमती लीलावती राठौर ने किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 105 छात्राओं एवं उपस्थितजनों ने भाग लेकर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

फ्रीज बैंक खातों के मामले में ईडी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट के कोषाध्यक्ष को समन भेजा

Newsdesk

कोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना,अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज

Newsdesk

अपराध रोकने आईजी का बड़ा फैसला, हर बदमाश की होगी अलग निगरानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading