July 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरघाट जनपद में अध्यक्ष-सीईओ विवाद: जनपद अध्यक्ष के कक्ष में ताला लगाने का आरोप, वीडियो वायरल


बरघाट/सिवनी- बरघाट जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष आभा राहांगडाले और जनपद सीईओ प्रतिभा परते के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। जनसुनवाई के दौरान दोनों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, जनपद अध्यक्ष आभा राहांगडाले का आरोप है कि वे लंबे समय से जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर सीईओ से मिलने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन उन्हें लगातार समय नहीं दिया गया। जनसुनवाई के दौरान जब वे आमजन की समस्याओं को लेकर सीईओ कक्ष पहुंचीं, तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विवाद के बाद सबसे गंभीर आरोप यह सामने आया कि जनपद अध्यक्ष के अधिकृत कक्ष पर ताला लगा दिया गया, जिससे उन्हें अपने ही कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
जनपद अध्यक्ष पक्ष का कहना है कि जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि के कक्ष पर ताला लगाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विरुद्ध है। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
इस घटनाक्रम के बाद बरघाट सहित पूरे जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

अन्य ख़बरें

फ्रीज बैंक खातों के मामले में ईडी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट के कोषाध्यक्ष को समन भेजा

Newsdesk

कोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना,अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज

Newsdesk

अपराध रोकने आईजी का बड़ा फैसला, हर बदमाश की होगी अलग निगरानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading