July 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने स्मार्ट सिटी के सहायक यंत्री को दी बधाई

नगर निगम के पूर्व विधि अधिकारी के सुपुत्र हैं सहायक यंत्री कविश मिश्रा
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के विकास और तकनीकी उन्नयन में निरंतर प्रयासरत जबलपुर स्मार्ट सिटी के सहायक यंत्री कविश मिश्रा को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने के लिए आज कार्यालय में बुलाकर उन्हें डिग्री प्रदान की और बधाई दी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के दीक्षांत समारोह में मास्टर्स डिग्री से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपरांत कविश मिश्रा ने आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

निगमायुक्त ने की सराहना

भेंट के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने श्री मिश्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से कुशल और उच्च शिक्षा प्राप्त अधिकारियों की कार्यशैली का सीधा लाभ नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स को मिलता है। उन्होंने श्री मिश्रा को इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ नगर विकास के कार्यों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठों एवं शुभचिंतकों के प्रति व्यक्त किया आभार

अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहायक यंत्री कविश मिश्रा ने कहा कि आई.आई.टी. कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से मास्टर्स डिग्री प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह उपलब्धि मेरे वरिष्ठ अधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद, स्नेह और निरंतर प्रोत्साहन का ही परिणाम है। आज निगमायुक्त श्री अहिरवार जी से मिले प्रेरणादायक शब्द मुझे आगे भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देंगे। निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने भी कविश मिश्रा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। उल्लेखनीय है कि कविश मिश्रा नगर निगम के पूर्व मुख्य विधि अधिकारी अनिल मिश्रा के सुपुत्र हैं।

अन्य ख़बरें

फ्रीज बैंक खातों के मामले में ईडी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट के कोषाध्यक्ष को समन भेजा

Newsdesk

कोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना,अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज

Newsdesk

अपराध रोकने आईजी का बड़ा फैसला, हर बदमाश की होगी अलग निगरानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading