May 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अभिनेता विनय आनंद, गायिका देवी का धमाल, यूट्यूब पर वायरल हुआ गाना

Actor Vinay Anand, singer Devi’s song goes viral on YouTube

पटना, 7 मई| भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद और चर्चित गायिका देवी की जोड़ी एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। इनका नया गाना ‘सईंया बनादै बेबी डॉल हो’ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस गीत में जहां देवी अपनी चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं विनय आनंद गाने में रैप करते दिखाई दे रहे। इस बार उन्होंने अपने रैप में मामा गोविंदा को भी शामिल करा लिया है।

‘सईंया बनादै बेबी डॉल हो’ लॉकडाउन के बीच भोजपुरी दर्शकों के लिए एक विशेष पेशकश है। यही वजह है कि फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज इस गाने को दर्शकों ने खूब सराहा भी है। इस गाने में आवाज देवी और विनय आनंद की है, वहीं इसे लिखा संतोष पुरी ने है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर गोविंद ओझा हैं।

इस गाने से विनय आनंद को भी काफी उम्मीदें हैं। वे कहते हैं, ” ‘सईंया बनादै बेबी डॉल हो’ गाने में बहुत कुछ नया है। हमने इस गाने को अपनी-अपनी जगहों से रिकॉर्ड कर बनाया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह गाना दर्शकों के दिलोदिमाग में जगह बनाएगा। भोजपुरी के इस नायाब गाने का कॉन्सेप्ट भी शानदार और मनोरंजक है। यह गाना आपका और आपके परिजनों का मनोरंजन करने वाला है। मैं चाहूंगा कि आप इस गाने को अपने परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ मिलकर सुने।”

अन्य ख़बरें

पोते हृदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुए राकेश रोशन, बताया ‘फेवरेट यंग मैन

Newsdesk

चेहरे पर शून्य भाव और अदा में नारीत्व, अनुपम खेर की 551वीं फिल्म की पहली झलक ने किया हैरान

Newsdesk

गायक से संगीतकार बनने की राह पर श्रेया घोषाल, कहा-हर गायक के अंदर छिपा होता है एक संगीतकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading