July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मातृ-शिशु स्वास्थ्य और दस्तक अभियान की संयुक्त समीक्षा, हर पात्र हितग्राही तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के निर्देश


सिवनी- मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति सिवनी द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास (आईसीडीएस) विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोरकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. वंदना कमलेश तथा अंतरा फाउंडेशन से सिंधु एवं अंकिता उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी बीएमओ, बीपीएम, बीईई, बीसीएम एवं आईसीडीएस सुपरवाइजर ने भी सहभागिता की।
समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं समय पर उपचार, नियमित टीकाकरण, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर सर्वे कर कुपोषित एवं बीमार बच्चों की पहचान और उपचार की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग, समय पर रिपोर्टिंग और चिन्हित हितग्राहियों के प्रभावी फॉलोअप को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोरकर ने सभी कार्यक्रमों में आईसीडीएस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस के आंकड़ों का नियमित मिलान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम ने सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान तथा उनके समुचित उपचार एवं निगरानी पर विशेष जोर दिया।
जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. वंदना कमलेश ने हेपेटाइटिस-बी के प्रति जागरूकता को बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए 28 जुलाई को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रभावी रूप से मनाने के निर्देश दिए।
अंतरा फाउंडेशन की टीम ने स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के बीच मौजूद कार्यगत अंतर (गैप्स) को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। वहीं डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग एवं इवैल्यूएशन ऑफिसर उमेश बिसेन ने मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य एवं दस्तक अभियान की संयुक्त समीक्षा प्रस्तुत की।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय एवं समन्वित सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

अन्य ख़बरें

रेत माफिया के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट की कार्रवाई; 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद

Newsdesk

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading