30.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चोरी के 13 मोबाइल बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज रेल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, 2.17 लाख रुपये के मोबाइल जब्त


अनूपपुर, ।  रेल पुलिस चौकी अनूपपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 2 लाख 17 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहम्मद ताहिर खान का पुत्र मिद्दीन खान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 मुस्लिम मोहल्ला थाना जैतपुर जिला शहडोल के कब्जे में विभिन्न कंपनियों के कुल 13 मोबाइल फोन हैं। इन मोबाइलों को चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद अपने लाभ के लिए बेचने के उद्देश्य से रखा गया था। सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 13 मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। दस्तावेज के अनुसार इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 17 हजार है। रेल पुलिस द्वारा जब्त मोबाइलों को संबंधित थाने में पंजीबद्ध अपराधों से मिलान कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने को लेकर बवाल; पत्थरबाजी के बीच छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Newsdesk

जमशेदपुर के मॉल में फायरिंग के चार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर पकड़े गए

Newsdesk

सड़क बनी, नल टूटा और बहता रहा पानी: चौथपुल-भैंसासुर रोड पर निर्माण की गुणवत्ता सवालों में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading