21.6 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए गए खाद्य पदार्थों के 10 नमूने

किचन, स्टोर एवं वाशिंग एरिया के रखरखाव में कमी मिलने पर 4 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिसशहडोल 27 सितम्बर 2026:- आयुक्त एवं नियंत्रक खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर शहडोल श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी शहडोल डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा जयसिंहनगर एवं शहडोल क्षेत्र के 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जयसिंहनगर में आकांक्षा रेस्टोरेंट एवं पवनपुत्र रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे तेल के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। सांदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर में मध्यान्ह भोजन की जांच करते हुए चावल एवं नमक के नमूने लिए गए। वहीं कन्नोदी स्थित हनुमान ट्रेडर्स का निरीक्षण कर हल्दी एवं जीरा के नमूने जांच के लिए लिए गए।
शहडोल में बाबूभाई स्वीट्स एवं सोनी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया तथा पनीर एवं दही के नमूने जांच के लिए लिए गए। राजघराना ड्राई फ्रूट का निरीक्षण कर दालचीनी, लौंग एवं सौंफ के नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए।
निरीक्षण के दौरान किचन, स्टोर एवं वाशिंग एरिया के रखरखाव में कमी पाए जाने पर कुल 4 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट एवं नोटिस के संबंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Newsdesk

फुनगा में मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, नाकाबंदी तोड़ झाड़ियों में वाहन छोड़ भागा तस्कर

Newsdesk

बरगी बांध के 17 गेट खुले, तेज बहाव में छोटे पुल की दीवार बही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading