’
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रविवार को शहर के सभी 1041 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण का श्रवण किया। विभिन्न बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय नागरिकों और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कार्यकर्ताओं के साथ चितरंजन वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 12 में कार्यक्रम सुना। महामंत्री पंकज दुबे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी अलग-अलग मंडलों के निर्धारित बूथों पर ‘मन की बात’ का श्रवण किया।
राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलुवालिया, संदीप रजक, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले सहित अन्य नेताओं ने विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में भी जिला पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का श्रवण किया।
‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना में नागरिकों की सहभागिता, स्वच्छता, नशामुक्ति, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, पोषण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके सामाजिक एवं राष्ट्र सेवा संबंधी योगदान को भी स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले का उल्लेख करते हुए स्थानीय उत्पादों में छिपी आर्थिक संभावनाओं की चर्चा की। पोषण माह के संदर्भ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का भी उल्लेख किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी के प्रयासों को सामने लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश मिश्रा, प्रणीत वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ पटेल, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंटू पटेल, बूथ अध्यक्ष विमल दहिया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


