26 C
Jabalpur
July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 20 जुआरी गिरफ्तार



कोर्ट भेजने से पहले आरोपियों को दिलाई नशा मुक्ति और अपराध से दूर रहने की शपथ
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित जुआ फड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ फड़ संचालक सहित आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके कब्जे से 85 हजार रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गढ़ा थाना क्षेत्र में अर्पित ठाकुर नामक व्यक्ति द्वारा बंद कमरे में जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ संचालक अर्पित ठाकुर सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट सहित अन्य वैधानिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले नशा मुक्ति अभियान के तहत अपराध और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी आरोपियों ने भविष्य में जुआ नहीं खेलने, किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
एएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। उन्होंने कहा कि जुआ, नशा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ जबलपुर पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading