26 C
Jabalpur
July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद बुधवार को मतगणना शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष और सचिव पद के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित हुए।
मतगणना के दौरान मतपत्रों के 100-100 मतों के बंडल तैयार कर क्रमवार गणना की गई। अध्यक्ष पद के लिए शुरुआती दौर से ही मनीष मिश्रा और उनके प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्र जैन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।
चार बजे के करीब घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 1188 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेन्द्र जैन को 1023 मत मिले। मनीष मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 165 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में ज्योति राय को 307, एचआर नायडू को 93, अभय शुक्ला को 27 और बी.पी. तिवारी को 15 मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के चुनाव में शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को 181 मतों के अंतर से हराया। शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को कुल 901 मत मिले, जबकि ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को 721 मत प्राप्त हुए।
लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जीत के बाद बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संघ के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई है।जिला अधिवक्ता संघ के अन्य पदों के लिए मतगणना का क्रम गुरुवार को भी जारी रहेगा। शेष पदों के परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

पवारी/पोवारी पाठशाला की वेबसाइट का भव्य विमोचन, पवारी भाषा संरक्षण को मिलेगा नया डिजिटल आयाम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading