25.7 C
Jabalpur
July 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महिला आरक्षक ने अधिवक्ता पर नाम और धर्म छिपाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत

जबलपुर। एक महिला आरक्षक ने अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर पर नाम और धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को “सौरभ सिंह राजपूत” बताया, प्रेम संबंध बनाए और शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे और होने वाले बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया।
महिला आरक्षक के अनुसार वर्ष 2024 में उसकी ड्यूटी जबलपुर जिला न्यायालय में लगी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ता ने अपना नाम “सौरभ सिंह राजपूत” बताते हुए स्वयं को हिंदू बताया, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए।
महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी की वास्तविक पहचान शोहरब शेख अख्तर है। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद जब उसने विवाह और बच्चे को अपनाने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
महिला आरक्षक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी पक्ष की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद आईं कोलकाता, बताया- ‘यहां दोबारा आकर बहुत अच्छा लग रहा है’

Newsdesk

पुलिस के 8 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

Newsdesk

शहर के विकास कार्यो को मिल रही है नई गति – महापौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading