August 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आज अनूपपुर व अमरकंटक में विभिन्न कार्य.में करेंगे शिरकत


नर्मदा जल लेकर 3 को करेंगे जलेश्वर धाम की पदयात्रा
अनूपपुर । पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अमरकंटक में नर्मदा जी का पवित्र जल जलेश्वर महादेव जी को अर्पित करने के लिए आज कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा आज 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंदौर-बिलासपुर ट्रेन से अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में आयोजित सेवा दल के सम्मान समारोह,रविमिलन,एवं ध्वज वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात दोपहर अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे।
        पुष्पराजगढ़ के विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस नेताओं से सौजन्य भेंट करेंगे।सेवा दल के सम्मान समारोह में भाग लेने के पश्चात नर्मदा उद्गम तट पर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे।उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को,आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह,अमरकंटक नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती,हरी सिंह,राहुल,प्रियंका सेना के प्रदेश महामंत्री श्रीधर शर्मा,अमरकंटक मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन,बर्फानी आश्रम के संत लक्ष्मण दास बालयोगी महाराज,पत्रकार धनंजय तिवारी,हरि सिंह एवं रज्जु नेताम सहित कई कांग्रेस नेता  उपस्थित रहेंगे।
                      उक्त  दोनों नेता रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे। 3 अगस्त को प्रातः 5.00 बजे श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नर्मदा जी का जल लेकर जलेश्वर धाम तक पदयात्रा करेंगे।जिसमें सैकड़ो कांग्रेस जन एवं कांग्रेस सेवादल के प्रतिनिधि साथ रहेंगे।दोपहर बाद अनूपपुर के लिए प्रस्थान कर भोपाल के लिए रवाना होंगे।
               तदाशय की जानकारी देते हुए जिला सेवादल अध्यक्ष डॉ.एहसान अली अंसारी ने कांग्रेस सेवा दल के तीनों विंगो,यंग ब्रिगेड,महिला सेवादल एवं कांग्रेस जनों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील किया है। साथ ही यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष मोहम्मद शफीर मंसूरी, महिला सेवादल के अध्यक्ष संभागीय प्रभारी संध्या वर्मा, राम सजीवन गौतम,दोमाल सिंह,संतोष राठौड़,मोहम्मद इमरान अंसारी,पुरुषोत्तम कनौजिया,जगदीश सिंह,गंगा उइके,नरेंद्र सिंह,कोमल सिंह,रूपेश चंद्र,राजेश नागवंशी, प्रदीप मिश्रा,रघुवर पटेल,रविंद्र सुखाड़िया,मनोहर जयसवाल,दिनेश अहिरवार,संपत लाल,आशा वर्मा, प्रेमवती पासी,रुक्मणी कोल एवं दीपिका साहू आदि ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस सेवा दल एवं कांग्रेस जनों से भाग लेने की अपील कर उक्त दोनों ही नेताओं के स्वागत की अपील किया है।

अन्य ख़बरें

रेलवे मजदूर कांग्रेस ने अनूपपुर में आयोजित किया कार्यकर्ता संकल्प एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Newsdesk

न्यू स्टेला हायर सेकेंडरी स्कूल जैतहरी में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, 609 लोगों ने लिया संकल्प

Newsdesk

कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन
मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading