August 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

परिवार प्रबोधन से ही समाज की उन्नति संभव- विधायक


प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय बैठक संपन्न
शहडोल 1 अगस्त 2026- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड ब्यौहारी द्वारा जनपद पंचायत सभागार में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम एवं प्रस्फुटन, नवांकुर, परामर्शदाता तथा सोशल इंटर्न की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में ब्यौहारी विधानसभा के विधायक श्री शरद जुगलाल कोल ने कहा कि परिवार में संस्कार, संवाद और समरसता ही समाज की उन्नति का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते उपयोग से परिवारों के बीच संवाद कम हो रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। जन अभियान परिषद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए श्मशान घाटों सहित सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। विकासखंड समन्वयक श्री शिवदत्त उर्मलिया ने प्रस्फुटन एवं नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, नवांकुर सखी योजना, हरियाली यात्रा तथा आगामी तिरंगा यात्रा के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत आगामी 12 अगस्त से हरियाली यात्रा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक सेक्टर से 100 नवांकुर सखी का पंजीयन कर उन्हें बीजारोपण एवं पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकासखंड एवं जिले को अग्रणी बनाने, समाज कार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लक्ष्य पूर्ण करने तथा नवांकुर सखी योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत ब्यौहारी, श्री जमुना प्रसाद नापित, श्री सुदामा गुप्ता, श्री सुखेंद्र गुप्ता, श्री मंगल सिंह, श्री हीरालाल साहू, श्री रामेश्वर पाल, श्रीमती अर्पिता वैस  प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सरस्वती चंद्र विद्या ने किया।

अन्य ख़बरें

लापरवाही  जैतहरी महाविद्यालय परीक्षा कराना ही भूल गया, बिना परीक्षा दिए लौटे बीएससी 4th ईयर के विद्यार्थी

Newsdesk

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आज अनूपपुर व अमरकंटक में विभिन्न कार्य.में करेंगे शिरकत

Newsdesk

रेलवे मजदूर कांग्रेस ने अनूपपुर में आयोजित किया कार्यकर्ता संकल्प एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading