27.4 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाविद्यालयीन अजा कन्या छात्रावास का जिपं सीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण


अनूपपुर, । जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से उच्च शिक्षा एवं भविष्य की संभावनाओं को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने छात्रावास में भोजन एवं पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में रिक्त सीटों पर पात्र छात्राओं को शीघ्र प्रवेश दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश छात्रावास अधीक्षक को दिए। छात्राओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास परिसर में जिले के प्रमुख अधिकारियों के संपर्क मोबाइल नंबर प्रदर्शित कराने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीता भगत तथा सहायक संचालक मंजूषा शर्मा उपस्थित रहीं।

अन्य ख़बरें

24 घंटे ग्रीन एनर्जी देने को प्रतिबद्ध है मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत

Newsdesk

नीति आयोग की रिपोर्ट ने युवा विरोध प्रदर्शनों के बीच शिक्षा व्यवस्था की हकीकतों को उजागर किया: शिवसेना (यूबीटी)

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading