26.4 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संयुक्त ट्रक ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने कलेक्टर दिया मांग पत्र
सी टाइम्स न्यूज बालाघाट

  जिले के संयुक्त ट्रक ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा । एसोसिएशन ने बताया कि वर्तमान समय में जिले के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण पिछले तीन वर्षों में लगभग 20 % परिवहनकर्ताओं को अपना व्यवसाय बंद करना पड़ा है। संगठन ने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने की मांग की।
             एसोसिएशन ने सर्वप्रथम नवपदस्थ कलेक्टर का फूल गुलदस्ता के साथ स्वागत करते हुए कहा कि बालाघाट जिला वन संपदा, खनिज, कृषि उपज, खाद्यान्न तथा विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के परिवहन का महत्वपूर्ण केंद्र है। जिले की आर्थिक गतिविधियों में परिवहन क्षेत्र की अहम भूमिका है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय लगातार संकट से गुजर रहा है।
          एसोसिएशन ने सबसे पहले गर्रा से गोंगलई तक की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा उठाया। बताया गया कि इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों का नियमित आवागमन होता है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहनों में टूट-फूट होती है, जिससे परिवहनकर्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। संगठन ने कलेक्टर से स्वयं स्थल निरीक्षण कर शीघ्र सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की।
         संगठन ने दूसरे प्रमुख मुद्दे के रूप में राजा भोज रेलवे ब्रिज पर लगाए गए हाइट बैरियर का उल्लेख किया गया। एसोसिएशन का कहना है कि रेलवे द्वारा लगाए गए बैरियर के कारण निर्धारित मानक के अनुरूप चलने वाले कई मालवाहक वाहनों को भी पुल से गुजरने में परेशानी होती है। संगठन ने मांग की कि निर्धारित ऊंचाई सीमा के भीतर आने वाले मालवाहक वाहनों को पुल से आवागमन की अनुमति दी जाए, जिससे परिवहन प्रभावित न हो।
            मांग पत्र में तीसरी बड़ी समस्या लवादा-गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरीं स्थित टोल प्लाजा बके संबंध में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि बालाघाट के स्थानीय ट्रांसपोर्टर खुरसोडी से रजेगांव तक लगभग 12 किलोमीटर हाईवे का उपयोग करते हैं, लेकिन उनसे प्रति वाहन 495 रुपये का टोल वसूला जा रहा है, जो अत्यधिक और अनुचित है। संगठन का कहना है कि इतनी कम दूरी के लिए इतनी अधिक टोल राशि न्यायसंगत नहीं है। इसलिए टोल प्लाजा को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए अथवा बालाघाट जिले के स्थानीय मालवाहक वाहनों को टोल शुल्क से छूट प्रदान की जाए।
             संगठन ने कलेक्टर से कहा कि परिवहन व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान जाए, ताकि जिले की परिवहन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी में अध्यक्ष पूरनसिंह भाटिया , संरक्षक विशाल बिसेन , अविनाश सिंग, गुरुदयाल भाटिया ,मनोज पंजवानी , प्रवीण मेश्राम ,अजय हरिनखेड़े, झंकार सिंह लिल्हारे प्रमोद साहू , कृष्ण कुमार तपा  एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पीएम स्वनिधि योजना बनी रोशनी बंशकार के परिवार की नई उम्मीद

Newsdesk

कलेक्टर कुमार सत्यम का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण

Newsdesk

सरदार पटेल कॉलेज डोंगरिया बालाघाट की आयुर्वेद विभाग छात्रा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पिया,अस्पताल पहुंचीं विधायक अनुभा मुंजारे; उच्च स्तरीय जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading