26.7 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार बस ने डायल-112 वाहन को मारी टक्कर, पायलट घायल, चालक हिरासत में

जबलपुर। शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को गश्त पर तैनात मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा के वाहन को एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन के पायलट नीरज भार्गव घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, डायल-112 वाहन महर्षि विद्या मंदिर की ओर से छोटी लाइन फाटक की तरफ एक सूचना पर धीमी गति से जा रहा था। इसी दौरान अनगढ़ महावीर मंदिर के सामने पीछे से आ रही बस क्रमांक MP 20 ZK 9577 ने डायल-112 वाहन क्रमांक MP 04 YQ 5517 को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि महिंद्रा स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछला शीशा टूट गया। हादसे में वाहन चला रहे पायलट नीरज भार्गव के कंधे में चोट और सूजन आई, जबकि वाहन में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बस चालक नीचे उतरकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक के साथ दोनों वाहनों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

अन्य ख़बरें

आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत, अब ट्रेन में मिलेगी पूरी बेडरोल किट

Newsdesk

बिना अनुमति कॉलोनी बसाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

Newsdesk

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: राकेश सिंह भदौरिया पहले निर्वाचित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading