छपारा के जयदीप बने म.प्र. भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक । संगठन में ईमानदारी और सक्रियता का मिला सम्मान_छपारा सी टाइम्स – मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने क्षेत्र के जुझारू कार्यकर्ता जयदीप सिंह चौहान को प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन द्वारा जारी सूची में उनका नाम आने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जयदीप सिंह चौहान छपारा निवासी स्व. श्रीकृष्ण सिंह चौहान के पुत्र हैं। सामान्य परिवार में जन्मे जयदीप ने M.A. समाजशास्त्र तक शिक्षा प्राप्त की शिक्षा के साथ उन्होंने कृषि और कॉन्ट्रेक्ट के व्यवसाय को अपनाया, लेकिन मन में समाज और संगठन के प्रति सेवा भाव होने के कारण वे राजनीति से भी जुड़े।
एक दर्जन से अधिक पदों पर किया काम
जयदीप चौहान ने बहुत कम समय में संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सक्रियता सिद्ध की वे भाजपा जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी लखनादौन, नगर परिषद चुनाव संयोजक, ABVP में नगर मंत्री, जिला सह-संयोजक, प्रदेश सह-मंत्री, विभागीय संयोजक, सह-संयोजक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। हर पद पर उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और संगठनात्मक कामों में उनकी पकड़ के कारण ही प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
खेल को बढ़ावा देना होगा लक्ष्य*
नई नियुक्ति के बाद जयदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना भाजपा की प्राथमिकता है। वे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए काम करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि केवलारी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जाए और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।
बधाइयों का लगा तांता
नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके निवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर और पुष्पमाला पहनाकर उन्हें बधाई दी। सभी ने कहा कि जयदीप की मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है और उन्हें विश्वास है कि वे नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।


