26 C
Jabalpur
August 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा शिक्षक परिवार


छपारा सी टाइम्स – जनशिक्षा केंद्र भीमगढ़, विकासखंड छपारा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देवरीमाल में कार्यरत खिम्मूलाल चौकसे (प्राथमिक शिक्षक), जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए, तथा शासकीय प्राथमिक शाला खापा में कार्यरत राजकुमारी सरयाम (सहायक शिक्षक), जो 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुईं, के सम्मान में “विदाई महोत्सव की पुष्पांजलि” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं उनके परिजनों का तिलक एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। जनशिक्षा केंद्र की ओर से आर. के. आमदे ने दोनों शिक्षकों के अभिनंदन पत्र का वाचन किया तथा समस्त शिक्षक परिवार की ओर से उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दोनों शिक्षकों की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जनशिक्षा केंद्र के सभी शिक्षकों को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनशिक्षा केंद्र भीमगढ़ के प्रभारी आर. के. डेहरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी कार्यालय से बीआरसीसी ठाकुर, तिवारी, इनवाती, सनोडिया एवं नाग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़ियामाल के एस. के. राजपूत, जनपद सदस्य तौफीक खान तथा एस. के. अवस्थी शामिल रहे।

समारोह में जनशिक्षा केंद्र भीमगढ़ अंतर्गत सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुख, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन शिक्षक प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद साहू एवं आर. के. आमदे की विशेष भूमिका रही। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

अन्य ख़बरें

जयदीप सिंह चौहान को मिली प्रदेश खेल प्रकोष्ठ की बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

*हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने उमरिया रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

Newsdesk

लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा, विधायक अनुभा मुंजारे ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading