24.8 C
Jabalpur
August 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आला हज़रत का उर्स 10 अगस्त को

जबलपुर। इमाम-ए-अहले सुन्नत, मुजद्दिद-ए-दीन-ओ-मिल्लत हज़रत मौलाना इमाम अहमद रज़ा ख़ान फ़ाज़िले बरेलवी (आला हज़रत) रहमतुल्ला अलैह  के 108 वे उर्स मुबारक के अवसर पर 10 अगस्त (25 सफर), सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आस्तान-ए-आलिया दारुस्सलाम, उपरैनगंज में सोमवार सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक कुरआनख़्वानी जिसके उपरांत ठीक सुबह 10 बजे कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सरपरस्ती मुफ़्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी बुरहानी फरमाएंगे। नायब मुफ़्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत सूफ़ी ज़ियाउल हक़ कादरी एवं हज़रत इनामुल हक़ कादरी ने अकीदतमंदों से उर्स शरीफ में शिरकत कर सवाब-ए-दारेन हासिल करने की अपील की है।
जामा मस्जिद बड़ी ओमती में भी उर्स-ए-आला हज़रत के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। बज़्म-ए-गुलामान-ए-रज़ा के हाजी सलीमुद्दीन के अनुसार, 10 अगस्त को नमाज़-ए-जुहर के बाद तकरीर, नात-ए-पाक एवं मनकबत पाक पेश की जाएंगी। इसके पश्चात कुल शरीफ, सिजरा शरीफ, सलाम और फ़ातेहा का आयोजन होगा तथा अंत में तबर्रुक तकसीम किया जाएगा।
हाफिज अशफाक, हाजी छिद्दी, हाजी असरार, खालिद मुबीन, मंजूर अहमद, मोहम्मद जावेद गब्बर सहित  सहित आयोजन समिति के सदस्यों शिरकत की गुजारिश की है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भी आला हजरत के उर्स के मौके पर कुल शरीफ आयोजित किये जायेंगे!

अन्य ख़बरें

अधारताल पुलिस ने नकबजनी की दो वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

हनुमानताल पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading