August 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

75 साल की मां को सड़क पर घसीटकर पीटा


बेटे की करतूत का VIDEO सामने आया; CSP बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के रांझी क्षेत्र की अशोक बिहार कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके ही बेटे द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपनी 75 वर्षीय मां के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी बेटे राजू विश्वकर्मा पर अपनी बुजुर्ग मां के साथ आए दिन मारपीट करने का आरोप है। पड़ोसियों का कहना है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचकर मां के साथ विवाद और मारपीट करता है।

सड़क पर घसीटकर की मारपीट

शनिवार को भी आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा और मां के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला को घसीटते हुए सड़क तक ला दिया और वहां भी उसके साथ मारपीट की। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले का वीडियो बनाया।

स्थानीय निवासी सोमेश सोनी ने बताया कि आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पड़ोसियों के साथ भी गाली-गलौज और धमकी देने लगता है। उनका दावा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी रांझी थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।

पुलिस को सौंपा CCTV फुटेज

स्थानीय लोगों ने घटना से संबंधित CCTV फुटेज और वीडियो पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी के हौसले बढ़ते गए।

CSP ने कहा- तुरंत होगी कार्रवाई

मामले में CSP सतीश साहू ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

अन्य ख़बरें

पुलिस की दबिश से बदमाशाें में हड़कंप

Newsdesk

रिलायंस आउटलेट में खाद्य विभाग की दबिश

Newsdesk

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद : अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading