जबलपुर। पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को संस्कारधानी में निकाली गई एतेहासिक भव्य संस्कार कावड़ यात्रा एवं भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी यात्रा का समरसता सेवा संगठन द्वारा संस्थापक अध्यक्ष एवं जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, संगठन अध्यक्ष श्री पवन पांडे, सचिव श्री मनोज सेठ, जेडीए उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी, की उपस्थिति में सराफा चौक में भव्य स्वागत किया गया।
समरसता सेवा संगठन के सदस्यों ने भगवान महादेव का पूजन अर्चन करते हुए स्वागत मंच से पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा में शामिल संतजनों एवं भक्त जनों का अभिनन्दन किया.
समरसता सेवा संगठन के राजेश ठाकुर, सुनील सोनी, मनोज सराफ, आलोक पाठक, संतोष झारिया, श्रीकान्त साहू, नितिन जायसवाल, देशराज सिंह ठाकुर, सौरभ यादव, महेंद्र रघुवंशी, राजेश केसरवानी, मनीष राव, रवि शर्मा, विनीत यादव, प्रशांत गुप्ता, आशु रजक, बलराम यादव आदि ने कावड़ यात्रा एवं शाही सवारी यात्रा का स्वागत किया।


