August 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी राजदूत गोर की विदेश सचिव मिस्री और मिलिंद देवड़ा से मुलाकात, यूएस-भारत साझेदारी पर हुई चर्चा



नई दिल्ली, 10 अगस्त भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। इसके अलावा, गोर और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी मीटिंग हुई। गोर ने जानकारी दी कि राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को लेकर चर्चा की। 

अमेरिकी राजदूत गोर ने राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर लिखा, “अभी अमेरिका-भारत साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए सांसद मिलिंद देवड़ा से मुलाकात की। हमारे देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने के मौकों के बारे में हमारी अच्छी बातचीत की सराहना की।”

उन्होंने विदेश सचिव मिस्री से मुलाकात की तस्वीर साझा कर लिखा कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मिलना हमेशा अच्छा होता है।

इससे पहले गोर ने गुरुवार को नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की। इस दौरान सर्जियो गोर ने टेड सारंडोस को भारत में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने की बधाई दी।

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने के मौके पर यह देखना अच्छा लगता है कि अमेरिकी तकनीक और मनोरंजन उद्योग रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए दुनिया भर में एक ऊंचा मानक स्थापित कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नेटफ्लिक्स को हार्दिक बधाई। आपके लिए एक सवाल है, आपकी पसंदीदा नेटफ्लिक्स सीरीज या शो कौन-सा है?”

एक दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भारत का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र अपार संभावनाओं से भरा है। देश की समृद्ध कहानी कहने की परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का प्रमुख केंद्र बना सकती है।

टेड सारंडोस ने कहा कि भारत हमेशा से दुनिया के महान कहानीकार देशों में रहा है। पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों ने न केवल देश बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा निवेश उन लोगों में होगा, जो भारत की अगली पीढ़ी की कहानियां दुनिया तक पहुंचाएंगे।

अन्य ख़बरें

यूक्रेन ने रूस के औद्योगिक शहर को बनाया निशाना, 13 की मौत और 39 घायल

Newsdesk

अमेरिकी दबाव से ईरान रियायत देने को मजबूर होगा: अमेरिकी डिप्लोमैट माइक वॉल्ट्ज

Newsdesk

ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading