29.5 C
Jabalpur
August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिरसा में 11 बच्चों की मौत पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


सी टाइम्स न्यूज बालाघाट
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा में बच्चों की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 11 आदिवासी बच्चों की मौत का दावा करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे लेकर सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र भी लिखा हैं। दिग्विजय ने सहायता राशि देने और लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की हैं।
               एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बालाघाट के बिरसा में बच्चों की मौत पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने आदिवासी ब्लॉक बिरसा में बच्चों की मौत और बीमारी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। दिग्विजय ने 11 आदिवासी बच्चों की मौत का दावा किया। जिला प्रशासन की ओर से 7 बच्चों की मौत की पुष्टि होने और 4 मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। दिग्गी ने कहा कि बालाघाट जिला अस्पताल में 100 से अधिक बच्चे भर्ती है, 40-50 बच्चों की हालत गंभीर होने का दावा किया है।
             दिग्विजय सिंह ने दूषित पानी और संक्रमण से मलेरिया, निमोनिया, तेज बुखार, सर्दी-खांसी और चर्म रोग फैलने की बात कही है। प्रभावित गांवों में तत्काल मेडिकल कैंप और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की है। गंभीर बीमार बच्चों को एयरलिफ्ट कर नागपुर, रायपुर या भोपाल में इलाज कराने की मांग भी की है। साथ ही मृत बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने और मामले की राज्य स्तरीय जांच कर लापरवाही के दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।    
              दिग्विजय सिंह ने ‘हर घर नल से जल’ योजना को लेकर भी  सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनविश्वास अभियान, दूसरी तरफ आदिवासी क्षेत्रों में दूषित पानी से बच्चों की मौत, यह गंभीर लापरवाही है।

अन्य ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस के वैज्ञानिक पहुंचे नेवरगांवकला

Newsdesk

दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर में 285 हितग्राहियों का परीक्षण
सांदीपनी विद्यालय में लगा शिविर, एसडीएम प्यासी ने किया निरीक्षण

Newsdesk

मार्च में लाइसेंस खत्म, फिर भी चल रहा था पैथोलॉजी सेंटर; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया सील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading