24.5 C
Jabalpur
August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भक्ति, संगीत और उल्लास से सजा भागीरथी महोत्सव, 53वां आयोजन संपन्न

जबलपुर। भागीरथी परिवार द्वारा आयोजित मासिक भागीरथी महोत्सव का 53वां सफल आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। हर माह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती माया इंदु तिवारी के संयोजन में किया गया। श्रावण मास के विशेष अवसर को देखते हुए आयोजन को धार्मिक एवं आध्यात्मिक रंग में सजाया गया।
श्रावण मास की आस्था और उमंग के बीच इस बार युगल सरकार को आकर्षक झूले पर विराजमान किया गया। फूलों और मनमोहक सजावट से सजे दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन में शामिल सभी भक्त हरे परिधानों में पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण श्रावण की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान भजन, नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियों का सुंदर संगम देखने को मिला। भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने आयोजन में उत्साह और आनंद का संचार किया। इस दौरान युगल सरकार के दरबार में आकर्षक सजावट के साथ स्वादिष्ट प्रसादी और शानदार बधाई कार्यक्रम ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
आयोजन की व्यवस्थाओं और अतिथियों के आतिथ्य-सत्कार में तिवारी परिवार के सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। परिवार की आत्मीयता और श्रद्धालुओं के प्रति अपनत्व ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था की श्रीमती नीता शर्मा ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान का स्मरण करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ भागीरथी महोत्सव का समापन हुआ।
53वें आयोजन ने एक बार फिर भागीरथी परिवार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भक्ति, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बताया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक सम्पन्न, संस्कृति, खेल और डिजिटल विकास को मिली नई दिशा

Newsdesk

जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेसियो ने मनाई स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

Newsdesk

पंचवटी भेड़ाघाट से शुरू हुई 121 किमी की पंच दिवसीय कांवड़ यात्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading