23.5 C
Jabalpur
August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा, एक दर्जन वारदातों का पर्दाफाश



विजयराघवगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, करीब 12 लाख रुपये का माल बरामद।
कटनी/ विजयराघवगढ़।  विगढ़ पुलिस ने शारदा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में आरोपियों से क्षेत्र में हुई करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मंदिर चोरी की घटना के बाद टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने विजयराघवगढ़ क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद माल में मंदिर से चोरी की गई सामग्री के साथ अन्य वारदातों से संबंधित सामान भी शामिल बताया गया है।
एक खुलासे से करीब 12 वारदातें सामने आईं
पुलिस की कार्रवाई की खास बात यह रही कि शारदा माता मंदिर चोरी की जांच के दौरान करीब एक दर्जन अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में चोरी किए गए सामान के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस की बड़ी सफलता
मामले के खुलासे के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी का माल कहां-कहां खपाते थे और इनके गिरोह में अन्य कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की जांच आगे भी जारी है।  खुलासे का एक दिलचस्पी पहले यहां है की पति पत्नी मिलकर चोरी करते थे

अन्य ख़बरें

ईनामी कुश्ती दंगल में 36 पहलवानों ने दिखाए अपने दावपेंच

Newsdesk

लखनादौन में रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, रक्तवीरों ने किया 25 यूनिट रक्तदान

Newsdesk

डॉ केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति न्यास भवन में किया गया ध्वजारोहण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading