August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी बांध से 13 गेटों के जरिए छोड़ा जा रहा 3988 क्यूमेक पानी, जलस्तर 421.05 मीटर



जबलपुर। बरगी बांध (रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना) के जलाशय में शनिवार 22 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे जलस्तर 421.05 मीटर दर्ज किया गया। बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता 422.76 मीटर है, जबकि वर्तमान लाइव स्टोरेज 2744 एमसीएम यानी 86.29 प्रतिशत है।
जलाशय में औसत पानी की आवक 2285 क्यूमेक दर्ज की गई। जल निकासी के लिए बांध के 13 गेट 2.15 मीटर की औसत ऊंचाई तक खुले हुए हैं। इन गेटों से करीब 3988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बांध से विभिन्न माध्यमों के जरिए कुल 4229 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें आरबीपीएच से 208 क्यूमेक, गेटों से 3988 क्यूमेक, सीएचपीएच से 19 क्यूमेक, एलबीएमसी से 2 क्यूमेक तथा आरबीएमसी से 10 क्यूमेक पानी शामिल है। नदी में कुल 4196 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
बरगी क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक पिछले छह घंटे में 19.23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि संचयी वर्षा 943.65 मिलीमीटर हो चुकी है।
पिछले वर्ष इसी दिन सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 420.60 मीटर तथा लाइव क्षमता 2618 एमसीएम (82.33 प्रतिशत) दर्ज की गई थी। इस वर्ष वर्तमान जलस्तर और जलभराव पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छता बनी समृद्धि की राह, सफाई साथी धर्मेंद्र ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

Newsdesk

मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई जारी, तीन दुकानों से लिए नमूने

Newsdesk

आरटीओ में बस ऑपरेटरों की बैठक, अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading