August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का किया औचक निरीक्षण


मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, दवाओं की उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
शहडोल 22 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती रोगियों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने अस्पताल के स्टोर का निरीक्षण कर दवाओं एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और रख-रखाव की स्थिति देखी। इसके साथ ही किचेन का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने एएनसी पंजीयन, आउट डोर एवं इनडोर पंजीयन संबंधी जानकारी का अवलोकन किया। 

उन्होंने अस्पताल में संधारित किए जा रहे विभिन्न अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन कर रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, व्यवस्थाओं को बेहतर करने तथा मरीजों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

अमरकंटक में श्रावण की वर्षा, प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

जीआरपी चौकी अनूपपुर की एक और बड़ी कार्यवाही ” शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading