August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नपा परिषद ने सावन माह मे संगीतमय सुदंरकांड के पाठ का आयोजन कर वातावरण को कर दिया पूर्णत धार्मिक


प्रसिद्व भजन गायक आदित्य खंजाची के भजनो पर झूमते नजर आये नगरवासी
वारासिवनी…नपा परिषद मे इस साल भी सालो की परपंरा सावन माह मे संगीतमय सुंदरकांड के संगीतमय कार्यक्रम का भक्तिमय वातावरण मे आयोजन किया गया। जिसमे नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के साथ पार्षदगणो व गणमान्य नागरिको ने भी अधिक संख्या मे शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने पूछे जाने पर बताया की नपा परिषद पिछले कई सालो से प्रमुख त्योहारो मे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करती आयी है। आज हमने सावन माह मे संगीतमय सुदंरकांड के माध्यम से सामुहिक रूप से प्रभू श्रीराम व प्रभू हनूमान जी के दरबार मे हाजिरी लगायी है। आज के आयोजन का उद्वेश्य है की हमारे नगर मे सदैव विकास की गाथा अनवरत चलते रहे और प्रभू क्रपा से सुख सम्रद्वी भी बनी रहे।
आज संगीतमय कार्यक्रम मे प्रसिद्व भजन गायक आदित्य खंजाची एंड टीम ने प्रात से शाम तक एक से एक भजनो की प्रस्तुती भी दी। जिसमे खाटू श्याम जी, जगन्नाथ जी, हनुमान जी भजनो के साथ संगीतमय हनुमान चालिसा ने भक्तो पर जादू सा कर दिया। अनेक पलो मे भक्त दोनो हाथ उठाकर जंहा जयकारे करते नजर आये। वहीं न्रत्य की मुद्रा मे भी अपनी हाजिरी लगाते नजर आये।
आज संगीतमय कार्यकम मे विशेष रूप से नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, वरिष्ठ नेता निरंजन बिसेन, समीर बिसेन, आलोक खरे, लोकेश ठाकरे, संदीप मिश्रा, मोनू लिमजे, प्रवीण रूसिया, श्रीमती दीपा रूसिया, मनोज दांदरे, आशूतोष कोहाड, अमित येरपूडे, आशूतोष कोहाड, शैलेन्द्र तिवारी, मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उके के साथ नपा परिषद मे अन्य अधिकारीगण भी सक्रिय नजर आये।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

मध्य प्रदेश: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर दो अफसर हटाए गए, जांच के निर्देश

Newsdesk

गाँव की मिट्टी से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तक पहुँचे तोमेन्द्र कुमार (संजु) हिंदी राजभाषा समिति के सदस्य बनेसी टाइम्स न्यूज लालबर्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading