”
अनूपपुर।आज दिनांक को जीआरपी चौकी अनूपपुर में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाफ को हमराह लेकर सूचना तस्दीक के दौरान एक व्यक्ति उम्र करीबन 25- 26 वर्ष का जो कम दाम में मोबाइल बेचने हेतु यात्रियों से बातचीत कर रहा था जिसे संदिग्ध लगने पर हमराह स्टाफ पकड़ कर चौकी लाकर पूछताछ किया गया पूछताछ पर अपना नाम सनी कोल पिता राम बालक कोल उम्र 26 वर्ष निवासी पड़री पानी वार्ड नंबर 8 बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर का बताया जिसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर कुल 10 नग एंड्राइड मोबाइल विभिन्न कंपनियों के कीमती 114000/- का प्राप्त हुआ जिसके वैध दस्तावेज न होने से धारा 317(2) bns के तहत मोबाइल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पी एस कुलस्ते,आरक्षक मनोज यादव, महिला आरक्षक प्रीति विश्वकर्मा महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा एवं rpf टास्क टीम के प्रभारी अमरेंद्र सिंह, प्र. आर. विकास जायसवाल, प्र. आर. अनिरुद्ध पाल का विशेष योगदान रहा।


