August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*री स्टोरेशन, सड़कों की मरम्मत एवं अन्य कार्यों की निगमायुक्त ने की समीक्षा

*

*जल प्रदाय, सीवर,स्वास्थ्य, प्रकाश और विकास कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश*
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्य प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकृत करने पर निगमायुक्त का विशेष जोर*
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा आज आयुक्त कार्यालय में नगर निगम के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विभागीय प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना, जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए । इस दौरान सड़कों की मरम्मत कार्यों में भी गति लाने निर्देश दिए।
बैठक के दौरान निगमायुक्त ने जल प्रदाय, स्वास्थ्य, प्रकाश, लोक निर्माण, सीवर तथा सीएम हेल्पलाइन सहित सभी प्रमुख विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यप्रणाली को अधिक परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बैठक में कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित एवं पर्याप्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पाइप लाइन लीकेज और जलापूर्ति संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई, कचरा उठाव और नालों की सफाई की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहर के किसी भी मुख्य मार्ग अथवा मोहल्ले में अंधेरा न रहे, इसके लिए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत और नई लाइटों के संधारण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत स्वीकृत सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य जनशिकायत निवारण मंचों पर प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्य प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकृत करने पर जोर दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती बच्चों के उपचार की कलेक्टर ने ली जानकारी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर जेल में 15 मिनट की मुलाकात, घर से सामान ले जाने पर रोक

Newsdesk

भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का पहला चरण संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading