August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में आए 106 आवेदन, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश


जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 41 दोबारा प्रस्तुत किए गए आवेदन भी शामिल रहे।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें लाइसेंस नवीनीकरण, बिल्डर द्वारा फ्लैट के लिए जमा राशि वापस नहीं करने, मालिकाना हक दिलाने, अधिक बिजली बिल आने, नामांतरण, पेंशन, आवास योजना का लाभ दिलाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, अतिक्रमण, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार, कब्जा दिलाने, सीमांकन, राजस्व प्रकरण तथा आपसी विवाद से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।
अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे और अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदनों पर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

अन्य ख़बरें

नर्मदा में बहा 10 वर्षीय बेटा, बचाने कूदे पिता भी तेज धार में लापता, भड़पुरा घाट पर रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

जबलपुर में T-72 ‘अजेय’ टैंकों के ओवरहॉल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, VFJ में होगा भूमिपूजन

Newsdesk

डुमना एयरपोर्ट से ‘खेलो इंडिया-खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading