23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सैनिक भाइयों की कलाइयों में बांधी बहनों ने राखी

नन्ही बहनों ने तोहफे में मांगी ‘ देश की सुरक्षा ‘
जबलपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नन्हीं स्कूल की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह शास्त्री ब्रिज स्थित सरस्वती शिक्षा परिषद विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में हाथों से तैयार की स्वदेशी राखियां सैनिक भाइयों को बांधी। राखी बांधने के उपरांत बहनों ने कहा सैनिक भैया हमें भारत देश की सुरक्षा तोहफे में दें। हमें पैसा रुपया नहीं चाहिए। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा कारगिल जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा में विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया कई सैनिकों को 15 साल 10 साल 5 साल बाद राखियां उनके हाथों की कलाई में बांधी गई। सेना में होने के कारण समय पर छुट्टी ना मिलने पर अपने परिवार में नहीं जा पाए। उनके उत्साह वर्धन के लिए यह आयोजन रहा। बहनों एवं सैनिकों के खुशी के आंसू बह रहे थे। लोग भारत माता की जयकारे के नारे लगा रहे थे।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अमित दवे ने कहा सैनिकों के कारण ही हम देश में रह पा रहे हैं। देश की सुरक्षा के साथ ही हमारा मनोबल बढ़ाते हैं। इस दौरान विष्णुकांत ठाकुर, कमलेश अग्रहरि, राजेंद्र मिश्रा, मनीषा ठाकुर, विनीता यादव, शरद अग्रवाल उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading