August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेल पटरी के किनारे मिले मृतक महिला के शव की अबतक नहीं हुई पहचान, पुलिस ने तस्वीरें की जारी


अनूपपुर,नवभारत। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर मंगलवार, 25 अगस्त की को अप लाइन पर खंभा नंबर 838/39 के पास 25 वर्षीय शव वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी पहचान गुरुवार शाम तक नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।
वेंकटनगर पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण साहू ने बताया कि शव फ्रिजर में होने के कारण परिजनों के आने की उम्मीद में एक-दो दिन और इंतजार किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही, छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के पुलिस स्टेशनों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।
पुलिस का अनुमान है कि यदि महिला स्थानीय होती, तो अब तक उसकी पहचान हो चुकी होती। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी दूर-दराज के क्षेत्र से संबंधित हो सकती है और किसी लंबी दूरी की ट्रेन से गिरी होगी। घटनास्थल से एक बैग बरामद हुआ था, जिसमें 3800 रुपये नकद, कपड़े और नाश्ते का सामान था, लेकिन पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया था। फिलहाल, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है और सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की पहचान बताने की अपील कर रही है।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading