31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो



मुंबई, 28 अगस्त  सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की तरफ से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने आईएएनएस के साथ बातचीत की। इसमें उन्होंने साफ किया कि वे सिंटा की सदस्या होने के नाते यह कहना चाहूंगी कि घमंड को साइड में रखकर काम पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “बहुत दुखद बात है सिंटा में ये जो सब हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि हम लोग मुद्दे से भटकर आपस के मनमुटाव, अहंकार को लेकर लड़ रहे हैं जबकि सिंटा भलाई के लिए बना था, तो उस पर ध्यान देना चाहिए और जब आप सेवा में उतरते हैं, तो अहंकार को साइड में रखकर काम किया जाता है।”

सिंटा के बाकी मेंबर्स की ओर से पूनम ढिल्लो और पद्मिनी पर लगाए गए आरोपों को लेकर अभिनेत्री ने कहा, “देखिए, मैं पूनम ढिल्लो को पर्सनली जानती हूं और पद्मिनी जो को तो अच्छे से नहीं जानती हूं लेकिन पूनम जी को मैं काफी सालों से जानती हूं। उनके अंदर डोमिनेटिंग नेचर है और इस तरह का व्यवहार करते हुए भी टीम को लेकर चला जा सकता है। इस तरह का व्यवहार लीडरशिप के लिए अच्छा होता है लेकिन ये तभी चल सकता है, जब आप बाकी टीम को लेकर चल सकें। एक आदमी कभी कुछ अकेला नहीं कर सकता है।

उन्होंने बताया, “मैं पिछले दो एजीएम में नहीं गई थी और उनके साथ मैं एक एजीएम में गई हूं। जब वो इलेक्ट होकर आई थीं, तो बहुत बुरी तरह से लोगों से बात कर रही थीं। तो मैंने सोचा क्या फायदा अपने दिन का चार घंटा बरबाद करने का क्योंकि सुनने वाला तो कोई है नहीं। इसके बाद से मैंने जाना बंद कर दिया था। पिछले दो एजीएम से मैं नहीं गई हूं।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंटा के इलेक्शन को लेकर बात कही गई थी, जिसे लेकर उन्होंने कहा, “देखिए अब इनकी बात हुई और इनके पास शायद टीम होगी। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि कोई भी आए लेकिन मैं सही को सही और गलत को गलत ही कहूंगी।”

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading